Kivi किवी फल खाना। किवी एक पौष्टिक फल होता है जो कम कैलोरी वाला होता है और फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। किवी खाने के कुछ संभव फायदे निम्नलिखित हो सकते हैं:
पाचन तंत्र में सुधार: किवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन के पाचन में मदद कर सकते हैं, जिससे शरीर न्यूट्रिएंट्स को अधिक संभव हो जाते हैं।
इम्यून सिस्टम का संवर्धन: किवी में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को संरक्षित रखने में मदद कर सकती है और बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
सूजन को कम करना: किवी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और अवरोधक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं
हृदय स्वास्थ्य का सुधार: किवी रक्तचाप को कम करने और कुल मिलाकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।
फायदे।
1. हृदय के लिए कीवी फ्रूट के फायदे
कीवी फ्रूट के फायदे की बात करें, तो यह हृदय के लिए लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध से पता चलता है कि कीवी फ्रूट हृदय रोग की समस्या को रोकने के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर इस फल का 28 दिन तक सेवन किया जाए, तो प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड व रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। आसान शब्दों में समझा जाए, तो कीवी में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जिससे यह हृदय संबंधी रोग से बचा सकता है (2) (3)। हां, अगर किसी को हृदय रोग की समस्या पहले से ही है, तो वो दवाइयों का सेवन जारी रखें और डॉक्टरी सलाह से कीवी फ्रूट का सेवन करें।
2/पाचन और कब्ज के लिए कीवी के फायदे
पाचन और कब्ज के लिए भी कीवी खाने के फायदे हो सकते हैं। इसी संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध उपलब्ध है। इस शोध में कहा गया है कि हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है (4)। वहीं एक अन्य स्टडी के दौरान इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक कीवी फ्रूट का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उसके मलत्याग की आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई और आंत की कार्यप्रणाली सुधार पाया गया (5)।सही वजन के लिए कीवी फ्रूट
कीवी खाने के फायदे में वजन संतुलन भी शामिल है। स्वस्थ रहने के लिए और वजन को संतुलित रखने के लिए कीवी फल को स्नैक्स के तौर पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं (6)। एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध एक शोध में भी कहा गया है कि वेट मैनेजमेंट स्ट्रेटजी के तहत कीवी फल को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है (2)। इससे वजन बढ़ने का जोखिम भी नहीं हो सकता है, क्योंकि कीवी फ्रूट में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है।
3 /डायबिटीज के लिए कीवी फल के फायदे
कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) की सूची में रखा गया है (2)। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर मधुमेह में वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकते हैं (8)। किवीफ्रूट विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है। वहीं, विटामिन-सी का संबंध इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार के लिए सहायक पाया गया है (9)। इसलिए, टाइप 2 डायबिटीज और मधुमेह के जोखिम वाले व्यक्ति के लिए कीवी फल उत्तम विकल्प साबित हो सकता है।
4/ब्लड प्रेशर के लिए कीवी फ्रूट
विशेषज्ञों के अनुसार, कीवी फ्रूट में बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने का काम कर सकते हैं। साथ ही एंडोथेलियल फंक्शन (दिल से संबंधित एक क्रिया) को बेहतर करने का काम कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि महिला और पुरुषों पर किए गए एक शोध से हुई है। 8 हफ्ते तक लगातार प्रतिदिन 3 कीवी खाने वाले व्यक्ति के रक्तचाप में कमी पाई गई (11)। ऐसे में यह माना जा सकता है कि कीवी का सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या में सुधार कर सकता है। इसके अलावा, कीवी में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होता है
9. दमा (अस्थमा) के लिए कीवी के फायदे
विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से श्वास प्रणाली को फायदा पहुंचा सकता है, जिससे दमा (अस्थमा) की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। एक शोध में यह बात सामने आयी है कि प्रतिदिन 1 ग्राम विटामिन-सी के सप्लीमेंट के सेवन से दमा के अटैक का जोखिम कम होता हुआ पाया गया है और कीवी में कुछ मात्रा विटामिन-सी की होती है (18)। ऐसे में कीवी का सेवन करने से दमा के कारण होने वाली खांसी की समस्या कुछ ठीक हो सकती है
जब स्वास्थ्य को ठीक रखने की बात होती है, तो सभी विशेषज्ञ फल खाने की सलाह देते हैं। बेशक, गुणकारी फलों की कमी नहीं है, लेकिन हम इस लेख में सिर्फ कीवी फल की बात करेंगे। कीवी फ्रूट स्वाद के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर है, जिसके बारे में पाठकों का जानना जरूरी है। यही कारण है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम कीवी फल के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। कीवी फ्रूट के फायदे जानकर लोग इसका अधिक सेवन न कर लें, इसलिए यहां कीवी फ्रूट के नुकसान की भी जानकारी दी जा रही है। कीवी फल की जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
कीवी फल क्या है? – What is Kiwi Fruit in Hindi
कीवी के औषधीय गुण
कीवी सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?
कीवी फल के फायदे – Benefits of Kiwi in Hindi
कीवी फल के पौष्टिक तत्व – Kiwi Nutritional Value in Hindi
कीवी फ्रूट का उपयोग – How to Use Kiwi in Hindi
कीवी फल का चयन कैसे करें और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?
कीवी फ्रूट के नुकसान – Side Effects of Kiwi in Hindi
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कीवी फल क्या है? – What is Kiwi Fruit in Hindi
कीवी फल खाने के फायदे जानने से पहले जानते हैं कि कीवी फल कैसा होता है। कीवी फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिन्हें खाया जा सकता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। कम दाम में पोषण पाने का यह बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर बात करें कि कीवी फ्रूट कहां पाया जाता है, तो यह भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व साइबेरिया में पाया जाता है (1)। इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है। आगे हम विस्तार से जानकारी देंगे कि कीवी फल खाने से क्या होता है।
आगे है और जानकारी
कीवी फल कैसा होता है, यह जानने के बाद अब कीवी लाभ के लिए इसके औषधीय गुणों पर चर्चा करते हैं।
कीवी के औषधीय गुण
कीवी के औषधीय गुण की बात की जाए, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव (anti-hypertensive-रक्तचाप नियंत्रित करना), एंटीथ्रोम्बोटिक (antithrombotic-खून का थक्का न जमने देना) वाले गुण मौजूद हैं (2)। साथ ही इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम व कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है (1)। आगे जानेंगे कि स्वास्थ्य के लिए कीवी फल खाने के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं।
अब जानते हैं कि सेहत के लिए कीवी फल खाने से क्या फायदा होता है।
कीवी सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?
जैसे कि लेख में ऊपर जानकारी दी गई है कि इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है। यह पोषक तत्व शरीर के इम्यून पावर में सुधार करने और ठंड से होने वाली हल्की-फुल्की समस्याओं से बचाव करने में सहायक हो सकता है। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन-ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव से बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद फोलेट के कारण यह गर्भावस्था के दौरान लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। कीवी डायबिटीज की समस्या और हृदय रोग के लिए भी लाभकारी हो सकता है (2)। इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं और उनमें कीवी की भूमिका के बारे में हम आगे विस्तार से जानकारी देंगे।
विस्तार से जानिए सेहत के लिए कीवी के फायदे। यहां आप सेहत के लिए 10 से भी ज्यादा कीवी लाभ जानेंगे।
कीवी फल के फायदे – Benefits of Kiwi in Hindi
ध्यान रहे कीवी फ्रूट किसी भी बीमारी के जोखिम से बचा सकता है या बीमारी के लक्षण को कम कर सकता है। इसलिए, कीवी फ्रूट को किसी गंभीर बीमारी का इलाज समझने की भूल न करें। अब नीचे जानिए कीवी फ्रूट के फायदे।
1. हृदय के लिए कीवी फ्रूट के फायदे
कीवी फ्रूट के फायदे की बात करें, तो यह हृदय के लिए लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध से पता चलता है कि कीवी फ्रूट हृदय रोग की समस्या को रोकने के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर इस फल का 28 दिन तक सेवन किया जाए, तो प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड व रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। आसान शब्दों में समझा जाए, तो कीवी में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जिससे यह हृदय संबंधी रोग से बचा सकता है (2) (3)। हां, अगर किसी को हृदय रोग की समस्या पहले से ही है, तो वो दवाइयों का सेवन जारी रखें और डॉक्टरी सलाह से कीवी फ्रूट का सेवन करें।
2. पाचन और कब्ज के लिए कीवी के फायदे
पाचन और कब्ज के लिए भी कीवी खाने के फायदे हो सकते हैं। इसी संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध उपलब्ध है। इस शोध में कहा गया है कि हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है (4)। वहीं एक अन्य स्टडी के दौरान इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक कीवी फ्रूट का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उसके मलत्याग की आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई और आंत की कार्यप्रणाली सुधार पाया गया (5)।
3. सही वजन के लिए कीवी फ्रूट
कीवी खाने के फायदे में वजन संतुलन भी शामिल है। स्वस्थ रहने के लिए और वजन को संतुलित रखने के लिए कीवी फल को स्नैक्स के तौर पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं (6)। एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध एक शोध में भी कहा गया है कि वेट मैनेजमेंट स्ट्रेटजी के तहत कीवी फल को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है (2)। इससे वजन बढ़ने का जोखिम भी नहीं हो सकता है, क्योंकि कीवी फ्रूट में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है।
4. डायबिटीज के लिए कीवी फल के फायदे
कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) की सूची में रखा गया है (2)। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर मधुमेह में वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकते हैं (8)। किवीफ्रूट विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है। वहीं, विटामिन-सी का संबंध इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार के लिए सहायक पाया गया है (9)। इसलिए, टाइप 2 डायबिटीज और मधुमेह के जोखिम वाले व्यक्ति के लिए कीवी फल उत्तम विकल्प साबित हो सकता है।
5. इम्यूनिटी के लिए कीवी फल के फायदे
कीवी लाभ में बेहतर इम्यूनिटी भी शामिल है। कीवी फ्रूट रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई की स्टडी के अनुसार, कीवी फल में विटामिन-सी, कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनोल और फाइबर पाए जाते हैं। ये तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं (10)। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि कीवी का सेवन इम्यून सिस्टम के साथ-साथ कई तरह के रोगों को दूर रखने में भी सहायता कर सकता है।
6. ब्लड प्रेशर के लिए कीवी फ्रूट
विशेषज्ञों के अनुसार, कीवी फ्रूट में बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने का काम कर सकते हैं। साथ ही एंडोथेलियल फंक्शन (दिल से संबंधित एक क्रिया) को बेहतर करने का काम कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि महिला और पुरुषों पर किए गए एक शोध से हुई है। 8 हफ्ते तक लगातार प्रतिदिन 3 कीवी खाने वाले व्यक्ति के रक्तचाप में कमी पाई गई (11)। ऐसे में यह माना जा सकता है कि कीवी का सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या में सुधार कर सकता है। इसके अलावा, कीवी में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होता है (2)।
7. अच्छी नींद के लिए कीवी फ्रूट
कीवी खाने के फायदे की बात हो रही हो और नींद का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस संबंध में किए गए मेडिकल रिसर्च में सोने के एक घंटे पहले कीवी फ्रूट का सेवन अच्छी नींद में मददगार पाया गया। कीवीफ्रूट की उच्च एंटीऑक्सीडेंट क्षमता भी ऑक्सीडेटिव क्षति को कम कर सकती है और परिणामस्वरूप नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है। इसके अलावा, किवीफ्रूट उन कुछ फलों में से एक है, जिसमें सेरोटोनिन (serotonin- एक प्रकार का केमिकल) होता है, जो अच्छी नींद के लिए मददगार हो सकता है (12) (13)।
8. गर्भावस्था में कीवी फ्रूट
कीवी के फायदे की बात की जाए, तो यह गर्भावस्था में भी लाभकारी हो सकता है (14)। इसमें विटामिन-सी और फोलेट प्रचुर मात्रा में होता है (2)। वहीं, गर्भवती महिला के लिए फोलेट जरूरी होता है (15)। गर्भावस्था के दौरान फोलेट का सेवन न सिर्फ बच्चे में न्यूरल ट्यूब विकार (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारी) के जोखिम को कम कर सकता है, बल्कि गर्भपात के खतरे को भी कम कर सकता है (15)। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर एनीमिया के खतरे को भी कम कर सकता है। हां, अगर किसी को फूड एलर्जी है, तो वो कीवी के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें